छिंदवाड़ा रविवार को जिला हज कमेटी के अध्यक्ष सूफ़ी पीर मोहम्मद (दस्सू बाबा) ने बताया की हज यात्रा-2026 पर जाने वाले मुकद्दस सफर के यात्रियों के लिए एक विशेष ‘हज तरबियत कैंप’ (प्रशिक्षण शिविर) गुलमोहर लॉन में आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट के माध्यम से आयोजित इस शिविर में हज यात्रियों को सफर की बारीकियों और धार्मिक अरकानों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।
*वैक्सीन कार्ड का वितरण:*
प्रशिक्षण के साथ-साथ आज सभी आज़मीन-ए-हज को उनके आधिकारिक वैक्सीन कार्ड भी वितरित किए गए। दस्सू बाबा ने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करना और वैक्सीन कार्ड , पासपोर्ट, वीज़ा,को संभाल कर रखना यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला हज कमेटी अध्यक्ष सूफ़ी पीर मोहम्मद दस्सू बाबा, रिज़वान कुरैशी, साबिर पटवारी बाबू ,मोहसिन खान, हकीम एम.अल्ताफ अहमर नवाज,शेरू भाई , मुस्तफा मंसूरी, जब्बार भाई, हाजी जावेद खान, हाजी फरहान कुरैशी, शमशेर अली, नौशाद अहमद, शेख हाफिज, मोहम्मद साहिब, साहिल भाई क्षेत्र की प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं,