सहारनपुर
बेहट। शिवालिक पर्वत मालाओं के मध्य स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धा एवं विश्वास की मयार बह रही है। मंगलवार को चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं को अपार भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने तीन से चार घंटे लाइनों में चलकर महामाई की पुजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। विभिन्न देवी देवताओं से स्वरूप से सजी झाकियां लोगों के आकर्षण का केंद बनी रही, इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे माता के जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा है। मंगलवार भोर होते ही सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का रैला पहुंचना शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा।वाहनों की भीड़ के चलते कस्बे में भी जाम की स्थित बनी रही। ऐसी ही स्थिति मेला पार्किंग में भी देखने को मिली, यहां पार्किंग की जगह कम पड़ने पर श्रद्धालुओं ने अपने वजन मार्ग किनारे ही पार्क करने पड़े। बाबा भूरादेव मंदिर पर भी भारी भीड़ के चलते पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को चतुर्दशी तिथि होने पर सिद्धपीठ में लाखों श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है,इसके लिए मंदिर व्यवस्थाप और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील के साथ कहा कि मेला परिक्षेत्र में व्यवस्थाएं पर्याप्त है किसी भी भक्त को परेशानी नहीं होने दी जायेगी। गुरुवार को पूर्णिमा तिथि को चैत्र नवरात्र मेले का विधिवत् समापन किया जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़