नजीबाबाद। नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट द्वारा आयोजित नजीबाबाद प्रीमियर लीग सीजन – 4 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन सब रजिस्टार ऑफिस और बैंक विभाग के बीच मुकाबला रहा। बैंक विभाग ने मैच जीता।
बुधवार को सर्वप्रथम टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि डॉ0 महमूद अहमद भोलू द्वारा मैच का शुभारंभ एवं झंडारोहण किया गया एवं प्रकृति अग्रवाल, शगुन प्रजापति, मायांशी कश्यप, यशस्वी, ईशानी, परविंदर कौर इशिका आदि द्वारा राष्ट्रगान किया गया। जिसके पश्चात डॉ0 महमूद अहमद भोलू द्वारा दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी गई। डॉ0 महमूद अहमद उर्फ भोलू द्वारा टूर्नामेंट की विनर और रनर टीम को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। अंपायर फाजिल अली व विनीत कुमार की निगरानी में दोनों टीम के बीच मैच खेला गया। बैंक विभाग ने टॉस जीतकर, पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया तथा 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाकर जीत हासिल की। सब रजिस्टार टीम 14 ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बैंक विभाग टीम से मोंटी ने 34 बॉल पर 91 रन बनाए। और हैप्पी ने 17 बॉल में 40 रन बनाए और बैंक विभाग टीम से मोंटी मैंन ऑफ द मैच रहे व सब रजिस्टार विभाग टीम से मोहम्मद दानिश ने 13 बॉल में 29 रन बनाए और फाइटर ऑफ़ द मैच रहे। साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने मोंटी को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी व मो0 दानिश को फाइटर ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी।
टूर्नामेंट में संतोष सिंह और अभिनव अग्रवाल द्वारा मैच की शानदार कमेंट्री की गई।
चौथे दिन का दूसरे मैच का खुर्शीद मंसूरी ने फीता काट के शुभारंभ किया। मैच पीडब्लूडी टीम और बार एसोसिएशन के बीच खेला गया। बार एसोसिएशन ने मैच जीता।
अंपायर फाजिल अली व संतोष सिंह की निगरानी में दोनों टीम के बीच मैच खेला गया। बार एसोसिएशन ने टॉस जीतकर, पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया तथा 212 रन बनाकर जीत हासिल की। पीडब्लूडी टीम 14.1 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बार एसोसिएशन टीम से आकिब ने 4 विकेट लिए। बार एसोसिएशन टीम से आकिब मैंन ऑफ द मैच रहे व पीडब्लूडी टीम से रोहित फाइटर ऑफ़ द मैच रहे। नेशनल एंटी करप्शन सोशल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने आकिब को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी व रोहित को फाइटर ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी।
टूर्नामेंट में विनीत कुमार और सुखदेव सिंह द्वारा मैच की शानदार कमेंट्री की गई।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, अल्ताफ हुसैन, दानिश मंसूरी, विनीत कुमार विक्की, आदित्य विक्की, हिना अग्रवाल, विनीता आदी रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब के जीटी स्पोर्टस चैनल पर चलाया जा रहा है।