सहारनपुर बेहट
विधानसभा के मुर्तजापुर गांव में बरसाती नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना उस वक्त बेकाबू हो गया जब मंच पर भाषण की जगह हाथापाई शुरू हो गई – मामला इतना बढ़ा कि धरना स्थल सियासी अखाड़े में बदल गया – बताया जा रहा है कि बेहट विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर धरनास्थल पर पहुंचे फरहान खान जैसे ही लोगों को भरोसा दिलाने के लिए माइक संभालने लगे- तभी वहां मौजूद समाज सेवी रोहित सिंह राणा का पारा चढ़ गया- आरोप है कि रोहित सिंह राणा और उसके साथियों ने न सिर्फ गाली-गलौच की बल्कि मारपीट करते हुए जेब से नकदी भी छीन ली – सबसे सनसनीखेज आरोप यह है कि झगड़े के दौरान छाती पर रिवॉल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई – इस पूरे घटनाक्रम ने धरने की मांग को पीछे धकेल दिया और सियासत की असल तस्वीर सामने ला दी – हैरानी की बात यह है कि जिस मंच से जनता के मुद्दों की आवाज उठनी थी – वहीं आपसी खींचतान और वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई – लंबे समय से चल रही पोस्ट और जुबानी जंग के रूप में चल रही अंदरूनी रंजिश आज खुलकर सड़कों पर आ गई – पीड़ित विधायक प्रतिनिधि फरहान खान अपने साथियो के साथ कोतवाली बेहट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है-वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है – फिलहाल पुल की मांग पीछे छूट गई है और इलाके में चर्चा इस बात की है कि राजनीति अब मुद्दों से ज्यादा मुक्कों पर चल रही है.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़