राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। मानवता और जीव दया की भावना को साकार करते हुए बस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शुभ कुशल मिश्रा द्वारा बेसहारा स्वान (कुत्तों) एवं मवेशियों की सेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक बन गया है।
सेवा कार्य के तहत श्री मिश्रा स्वयं आगे बढ़कर भूखे-प्यासे जानवरों को भोजन कराते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। आज के समय में जहां लोग व्यस्तता के चलते जीव-जंतुओं की ओर ध्यान नहीं दे पाते, वहीं शुभ कुशल मिश्रा लगातार सेवा कर यह संदेश दे रहे हैं कि मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति करुणा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया