सहारनपुर
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मदरसे के भीतर दो शिक्षक (उस्ताद) छोटे छात्रों को बेरहमी से पीट रहे हैं!! वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया!जैसे ही वीडियो गंगोह पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस टीम सक्रिय हो गई!थाना गंगोह में संबंधित धाराओं के तहत तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया!पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो!क्षेत्राधिकारी गंगोह ने मीडिया को दी गई ‘बाइट’ में स्पष्ट किया कि!सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की! छात्रों के साथ मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है! पुलिस बच्चों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग है! मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।सहारनपुर पुलिस के इस ‘क्विक रिस्पांस’ की सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल साक्ष्यों के आधार पर की गई यह गिरफ्तारी यह संदेश देती है कि शिक्षण संस्थानों में बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़