कबीरधाम से प्रीतम यादव की रिपोर्ट
राजधानी रायपुर में उपचार हेतु आने वाले पंडरिया विधानसभा के मरीजों के परिजनों को अक्सर ठहरने, भोजन और दैनिक सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लोगों की इस पीड़ा को समझते हुए, विधायक भावना बोहरा ने”पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत की है जो केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि अपनापन भी देता है।
“पंडरिया सेवा सदन” अब राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में आपके लिए समर्पित है जहां पंडरिया विधानसभा से उपचार कराने हेतु आए मरीजों के परिजनों को निःशुल्क ठहरने व शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था, विश्राम के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, सर्वसुविधायुक्त कमरे, स्नान, शौचालय एवं पर्याप्त जल आपूर्ति, प्रकाश एवं रात्रि विश्राम हेतु बिस्तर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है!