राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। बहोरीबंद थाना में प्रशासनिक फेरबदल के बाद निरीक्षक विजय विश्वकर्मा ने रविवार को नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में हाल ही में हुई कार्रवाई के तहत पूर्व थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को लाइन अटैच किया गया था, वहीं एक आरक्षक को निलंबित भी किया गया था।
नवागत थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने पदभार संभालते ही स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही।
गौरतलब है कि निरीक्षक विजय विश्वकर्मा हाल ही में जबलपुर से स्थानांतरित होकर कटनी आए हैं और पूर्व में भी जिले के कोतवाली एवं माधवनगर थाना में प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।