दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव और चुनाव अधिकारी सुखसागर मनोज मिश्रा ने सोमवार को संयुक्त बयान जारी कर बताया कि 7 अप्रैल (मंगलवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नामांकन पत्र 7 और 8 अप्रैल को चुनाव अधिकारी के पास से उपलब्ध होंगे, पूर्वाहन 11:00 से नामांकन पत्र खरीदे और जमा शाम 4 बजे तक जमा करना होगा। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, अध्यक्ष (1), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (2), कनिष्ठ उपाध्यक्ष (1), सचिव (1), कोषाध्यक्ष (1), सह-सचिव पुस्तकालय (1), सह-सचिव प्रशासन (1), सह-सचिव प्रकाशन (1), सदस्य गवर्निंग काउंसिल (6) तथा सदस्यगण गवर्निंग काउंसिल (6) पदों के लिए नामांकन आमंत्रित हैं। नामांकन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना जरूरी होगा, जो वापसी योग्य नहीं रहेगा।
नामांकन जांच 9 अप्रैल को शाम 4 बजे तक, वापसी 10 अप्रैल को शाम 4 बजे तक तथा मतदान 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। कचहरी परिसर में बार सदस्यों के बीच चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस बार बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दिग्गज प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला है कि रामलोचन तिवारी अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं वही सचिव पद अंजनी सिंह का नाम सामने आ रहा है। मंगलवार से चुनाव को लेकर सिविल वार में सर गर्मी बढ़ गई है।