उज्जैन -: महाकालेश्वर भगवान के प्रति श्रद्धा रखते हुए अहमदाबाद गुजरात से भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हेतु पधारे दानदाता श्री महेश भाई भगवान दास ठाकुर ने श्री महाकालेश्वर भगवान को चांदी सामग्री भेंट की है,
दान स्वरूप प्राप्त इन सामग्रियों में चांदी की पगड़ी, गंगाजली युक्त मुकुट, नागफन जड़ित मुकुट, सूर्यकिरण जड़ित मुकुट, चंद्रमा लगा मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, कुण्डल, कटोरा, धूपिया, गरुड़, डमरू घंटी, रुद्राक्ष माला, त्रिपुण्ड, चँवर, चन्द्रमा, नेत्र आदि विशेष रजत श्रृंगार सामग्री शामिल है।
समस्त सामग्रीयों का कुल वजन मंदिर तोल कांटे से जड़ित वस्तुओं सहित 29 किलो 941 ग्राम हैं
इस पुनीत कार्य के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी द्वारा दानदाता का स्वागत एवं सम्मान किया गया।