फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, जनपद रामपुर के कोतवाली मिलक क्षेत्र के गांव परम निवासी रक्षपाल किसी काम से बाइक द्वारा बरेली जा रहे थे। जैसे ही वह धनेटा से आगे बल्लिया ढाल के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि रक्षपाल ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली