घटना स्थल= जरौली मोड
रिर्पोटर= ब्रजभान सिंह मो० न०=6387947621
चरखारी(महोबा)
बीते शनिवार रात्रि दिनांक11/4/2026ड्यूटी पर चरखारी जा रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया घायल होमगार्ड फूलचंद्र की ग्वालियर में ईलाज दौरान मौत हो गयी
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चरखारी के रिवई गाँव निवासी होमगार्ड फूलचंद्र अहिरवार पुत्र गंगादीन उम्र 50 वर्ष बीते 11 तारीख को अपनी प्लेटिना मोटर साइकिल से रात्रि ड्यूटी के लिये चरखारी जा रहा था तभी सांम 7:30 बजे जरौली तिगैला के समीप अज्ञात वाहन ने फूलचंद्र की मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी आनन फानन में राहगीरों ने चरखारी पुलिस को सूचना दी तो कोतवाली पुलिस ने घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल महोबा रिफर किया गया जहाँ से ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज ग्वालियर रिफर किया गया जहां बीते रविवार रात्रि में होमगार्ड फूलचंद्र का निधन हो गया है
मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी एवं चार पुत्र व एक पुत्री को छोड गया है
मृतक के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है
इस मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है जाँच के बाद दोषियों के विरुद्ध उचित विधिक कार्यवाही की जायेगी।