रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा|डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती क्षेत्र में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था श्री मुरारी लाल उपाध्याय शिक्षा समिति द्वारा निजी स्कूल पंडित पुत्तूराम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के विचारों पर प्रकाश डाला। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संदीप उपाध्याय (अध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल पोरसा), प्रदीप उपाध्याय, नीरज ओझा, रानू श्रीवास्तव, प्रांसी गोयल, प्रियंका, मीराबाई, मुन्नी वर्मा सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सराहा।