*दफ्तर में आराम का फोटो वायरल:मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज काॅपोरेशन के गोदाम प्रभारी बोले-खाना खाकर आराम कर रहा था, सो नहीं रहा था*

डिंडोरी ,
मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड के निगवानी गोदाम प्रभारी छोटे लाल पांडेय का दफ्तर में आराम फरमाने का फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में जब निगवानी गोदाम प्रभारी छोटे लाल पांडेय का कहना है।

कि दोपहर डेढ़ बजे खाना खा कर आराम कर रहे थे, सो नहीं रहे थे। मशीन को भी आराम की आवश्यकता होती है। वैसे भी कुछ ज्यादा काम तो है नहीं। इस मामले को लेकर जब जिला प्रबंधक पीयूष माली से जानकारी लेने कार्यालय मीडिया कर्मी पहुंचे तो पता चला कि जिला प्रबंधक भी दो दिन पहले एक सप्ताह की छुट्टी में चले गए हैं।
मप्र सिविल सप्लाइज कारपोरेशन का जिला कार्यालय भी भगवान भरोसे संचलित हो रहा है, जिला प्रबंधक पीयूष माली और वरिष्ठ सहायक अधिकारी एक के मौर्य 17 अप्रैल तक अवकाश में है। इस दौरान जिला प्रबंधक ने किसी को प्रभार भी नहीं दिया है। एमपी कान कंपनी के कम्प्यूटर ऑपरेटर ऑफिस में बैठे काम कर रहे हैं।
जब इस मामले में पीयूष माली से फोन में संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि मनोज श्रीवास्तव को चार्ज दिया गया है। उनके पास अनूपपुर जिले का चार्ज है, गोदाम प्रभारी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा।
वहीं, इस मामले में बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष असगर सिद्दीकी कलेक्टर से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। अध्यक्ष का आरोप है कि शासकीय दफ्तर में सरकारी कर्मचारी द्वारा कुर्सी टेबल में पैर रखकर सो रहे हैं।
इंडियन टीवी न्यूज़ संदवादाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश