इस अवसर पर सभी नवविवाहित वर-वधुओं को सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं तथा सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, वरिष्ठ नेता श्री राजू परमार जी,श्री संतोष जैन जी,श्री मोरेश्वर मर्सकोले जी,जनपद पंचायत सौसर अध्यक्ष श्री संजय भुते जी,सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा जी,हनुमान लोक जामसांवली मंदिर संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं ट्रस्टी श्री अजय धवले जी,जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण वाकोडे जी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।*
इंडियन नैशनल टीवी न्यूज
राजेश चौधरी पांढुर्णा