कैमोर – नगर के वार्ड क्रमांक 05 में पिछले कुछ हफ्तों से चल रही राशन वितरण की समस्या को लेकर वार्डवासियों में काफी आक्रोश देखने को मिला। राशन वितरण के दौरान कई लोगों को राशन मिलने से पहले ही स्टॉक खत्म हो जाने के कारण बड़ी संख्या में लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए और अपनी समस्या रखी।
जैसे ही इस मामले की जानकारी नगर परिषद अध्यक्षा पलक नमित ग्रोवर को मिली, वह छुट्टी के दिन भी तुरंत नगर परिषद कार्यालय पहुंच गईं और राशन लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि कोटा वितरण के दौरान आधे लोगों को ही राशन मिल पाया, जबकि कई हितग्राही वंचित रह गए। इस कारण लोगों में नाराजगी बढ़ गई और वे शिकायत लेकर परिषद पहुंचे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्षा पलक नमित ग्रोवर ने तुरंत कोटा संचालक से बातचीत की और निर्देश दिए कि चार दिनों के भीतर सभी पात्र हितग्राहियों को राशन वितरित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अध्यक्षा के हस्तक्षेप के बाद आक्रोशित लाभार्थियों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं नगरवासियों ने जनता की समस्या को लेकर उनके तत्पर रवैये की सराहना करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट