इंडियन टीवी न्यूज़
सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी:पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता व्दारा जिले में हो रही अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को आदेशित किया गया है।इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के मार्गदर्शन में और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन के निर्देशन में थाना छपारा पुलिस को भारी मात्रा मे तस्करी की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण इस प्रकार है-
थाना छपारा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19/04/2026 को सूचना मिली कि सिवनी से छपारा की ओर एक काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक MP07CB3741 में अत्यधिक मात्रा में शराब भरकर विक्रय करने ले जा रहा है सूचना पर नेशनल हाईवे पर स्कार्पियो क्रमांक MP07CB3741 कार का पीछा की गयी जो घुनई घाट में जबलपुर की ओर जाने वाली लेन पर हिकमत अमली से रोकने का प्रयास किया गया जो उक्त स्कार्पियो गाडी का चालक ट्रको का सहारा लेकर स्कार्पियो गाडी को बीच रोड मे चालू हालत में छोडकर गाडी से ऊतरकर चालक एवं चालक के बगल में बैठा व्यक्ति जंगल की ओर भाग गये जिनका पीछा किया गया लेकिन जंगल होने एवं अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त दोनो आरोपीगण मौके से फरार हो गये।स्कार्पियो क्रमांक MP07CB3741 की तलाशी लेने पर स्कार्पियो गाडी में पीछे एवं बीच वाली सीट पर कुल 33 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 256.92 लीटर कुल कीमती 2,83,320 रुपये जप्त की गई है एवं शराब स्कार्पियो क्रमांक MP07CB3741 के चालक एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है एवं फरार आरोपीगण तथा जप्त शराब कहाँ से कहाँ ले जायी जा रही है के संबंध में विवनचना की जा रही है।
जप्त मशरूका :-
(01) काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक MP07CB3741
(02) 33 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 256.92 लीटर कुल कीमती 2,83,320 रूपये जिनमे (6) पेटी बैकपाईपर विस्की अंग्रेजी शराब 8 पेटी ऑफिसर च्वाईस अंग्रेजी शराब 2 पेटी आफिसर च्वाईस अंग्रेजी शराब,9 पेटी MD No.1(Rum) अंग्रेजी शराब 5 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब 01 पेटी रायल स्टेज विस्की अंग्रेजी शराब 02 पेटी बर्काडी लेमन अंग्रेजी शराब)
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी छपारा निरीक्षक खेमेन्द्र कुमार जैतवार थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी उप निरीक्षक सुक्कुलाल उइके सहायक उप निरीक्षक सुखदास मर्सकोले सउनि मंगलदास गोनेकर प्रधान आरक्षक 190 दशरू प्रसाद बघेल प्रधान आरक्षक 110 विनोद बघेल प्रधान आरक्षक 157 शैलेन्द्र कवरेती आरक्षक 817 आशीष चौहान आरक्षक 332 रतिभानसा