सहारनपुर
2015 बैच आईएएसअधिकारी अरविंद चौहान को सहरानपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अरविंद चौहान इससे पहले जनपद शामली के जिलाधिकारी थे एवं पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। जहाँ उन्होंने महत्वपूर्ण विकास कार्यों और शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई।
अरविंद चौहान ने अपनी प्रशासनिक सेवा से पहले नौ साल तक भारतीय वायुसेना में भी देश की सेवा की है, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का स्तर और मजबूत हुआ है। प्रशासनिक सेवा में प्रवेश के बाद, उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में मिर्जापुर और आजमगढ़ में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इसके अलावा, वे विशेष सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण विभाग में कार्य कर चुके हैं।
नए जिलाधिकारी अरविंद चौहान के विषय मे कुछ महत्वपूर्ण बिंदु।
2015 बैच के आईएएस अधिकारी है अरविंद चौहान।
नौ साल तक भारतीय वायुसेना में सेवा का अनुभव।
पूर्व में प्रयागराज प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और मिर्जापुर व आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं।
विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में कर चुके हैं कार्य।
बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी पद पर भी सेवा दे चुके हैं .
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़