सहारनपुर: भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। CMS डॉ. रवि प्रकाश ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, डायलिसिस रूम और हड्डी वार्ड में पहुंचकर मरीजों से सीधे बातचीत की और फीडबैक लिया मरीजों से पूछा गया—कहीं इलाज के नाम पर पैसे तो नहीं लिए जा रहे, जिस पर संतोषजनक जवाब मिला। हीटवेव से निपटने के लिए अस्पताल में 7 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड में ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयां, आइस पैक और स्पंजिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। ओपीडी में रोजाना 1400 से 1500 मरीज पहुंच रहे हैं, सभी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात हैं। पैथोलॉजी समेत सभी जांच सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। CMS ने लोगों से गर्मी से बचाव और अधिक तरल पदार्थ लेने की अपील की है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़