सहारनपुर
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के हथिनीकुंड बैराज के पास उस समय हड़कंप मच गया जब यमुना नदी में मामा-भांजे ने अचानक छलांग लगा दी – गहरे पानी के चलते भांजा किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि मामा नदी की तेज धारा में लापता हो गया- घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी- सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम व गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया-काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका- मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं-घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है- बताया जा रहा है कि लोकेश पुत्र धर्मपाल और पारस पुत्र प्रदीप निवासी धोलरा मामा-भांजे हैं- पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़