डबरा। डबरा नगर पालिका में सामने आए करोड़ों रुपये के टैक्स घोटाले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संपत्ति कर की रसीदों में हेराफेरी और सरकारी धन के गबन के आरोप में संविदा कर्मचारी राघवेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से ब बर्खास्त कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन आयुक्त ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
कैसे हुआ खुलासा?
नगर परिषद की बैठक में पार्षद धर्मेंद्र सिंह (हैप्पी) और हीरा सरदार ने पोर्टल से रसीदें गायब होने का मुद्दा उठाया था। जांच में पाया गया कि आरोपी नागरिकों से टैक्स वसूलता था, लेकिन रिकॉर्ड से रसीदें डिलीट कर पोर्टल से छेड़छाड़ करता था।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा