जनपद एटा
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में करीब 10 दिन पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते की गई एक व्यक्ति की हत्या का सफल अनावरण, 03 आरोपी गिरफ्तार आलाकत्ल डंडा बरामद।
घटना का विवरण –
वादिया निवासी ग्राम गदनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि उसके पड़ोसी रविंद्र एवं प्रमोद पुत्रगण अनार सिंह से काफी समय से वादिया के परिवार की रंजिश चल रही है। दिनांक 20.04.2025 को वादिया के पति के साथ इन लोगो ने झगड़ा कर वादिया के पति को गायब करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी, इसी षडयंत्र के तहत दिनांक 13.04.2026 को रात्रि लगभग 23.30 बजे उपरोक्त लोगों ने प्रमोद कुमार की पुत्री के माध्यम से वादिया के पति पर इंस्टाग्राम से मैसेज करके घर बुलवाया। वादिया के पति दिनांक 13.04.2026 की रात्रि लगभग 23.30 बजे घर से बाहर गए और वापस नहीं आए। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर *मुअस0- 163/2026 धारा 140(1),191(2) बी0एन0एस0 बनाम रविंद्र पुत्र अनार सिंह सहित कुल 08 नामजद* पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में उपरोक्त अभियोग में धारा 191(2) का लोप व धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है।
गिरफ्तारी का विवरण–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण 1. रविन्द्र पुत्र अनार सिंह 2. प्रमोद कुमार पुत्र अनार सिंह निवासीगण ग्राम गदनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा व एक महिला को आज दिनांक 24.04.2026 को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त प्रमोद उपरोक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक डंडा बरामद किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदु-
1. अभियुक्त प्रमोद द्वारा बताया गया कि उसकी पुत्री के मृतक पवन उपरोक्त से करीब 2.5 वर्ष से संबंध थे।
2. पूर्व में भी इसी बात को लेकर कहासुनी हो चुकी है, जिसका गांव में ही फैसला हो गया था। जिसके बाबजूद भी मृतक उपरोक्त उसकी पुत्री से बात करता था। जिसके चलते अभियुक्त द्वारा परिजनों से सलाह कर मृतक पवन उपरोक्त को रास्ते से हटाया हटाने की योजना बनायी।
3. अभियुक्त उपरोक्त के परिजनों द्वारा अभियुक्त की पुत्री से मृतक के इंस्टाग्राम पर मैसेज करवा कर अपने घर बुलवा लिया।
4. अभियुक्त प्रमोद का पुत्र मोहित व पत्नी तथा नीचे से भाई रविन्द्र एवं उसकी पत्नी एवं उसका पुत्र रोहित आ गए तथा इन सब लोगों ने उसकी लात घूसों व डण्डो से पीट पीटकर हत्या कर शव को कमरे में रख दिया।
5. फिर अगले दिन रात्रि में करीब 01.00 बजे प्रमोद तथा उसका पुत्र मोहित मृतक पवन उपरोक्त के शव को पीछे वाली गली से होकर खेतों के रास्ते से गांव के बाहर सड़क पर खड़े अपने ट्रक संख्या यूपी 82 टी 6375 में रखकर शिकोहाबाद रोड मैनपुरी में फेककर चले आये।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता–
1. रविन्द्र पुत्र अनार सिंह
2. प्रमोद कुमार पुत्र अनार सिंह निवासीगण ग्राम गदनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
3. एक महिला।
बरामदगी –
1. एक आलाकत्ल डंडा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह पंवार थाना कोतवाली देहात एटा मय टीम
2. उ0नि0 श्री एस0के0 निगम प्रभारी स्वाट मय टीम
3. प्रभारी सर्विलांस सैल मय टीम।