गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ ब्यूरो चीफ
इंडियन टी वी न्यूज़
जनपद बहराइच में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त रिक्रूट आरक्षियों की आउटडोर एवं इंडोर परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, पासिंग आउट परेड से पूर्व रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय के निर्देशन में “बड़ा खाना” का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बहराइच श्री अक्षय त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने स्वयं आरक्षियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।* इस दौरान आरक्षियों के प्रशिक्षण अनुभव, चुनौतियों एवं आगामी कार्य-जीवन से जुड़े विषयों पर वार्ता किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुलिस बल में पारिवारिक वातावरण को बढ़ावा देते हैं तथा आपसी समन्वय को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, रिक्रूट आरक्षियों को भविष्य में बेहतर पुलिसिंग के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर एकजुटता एवं समर्पण के साथ सेवा करने का संकल्प लिया।
आयोजन में एसएसबी 42 और 59 वी के कमांडेट,अपर पुलिस अधीक्षक(नगर)महोदय आयुष सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय दुर्गा प्रसाद तिवारी ए डी एम प्रशासन श्री अमित सिंह व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।