परिवार संग शिमला यात्रा: जाखू मंदिर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, यादगार बना मिलन
भादसों, 27 अप्रैल : (जगजीत सिंह कैंथ):- कौड़ा पारिवारिक एकता और खुशी का शानदार उदाहरण पेश करते हुए चाचा, ताया और बुआ के बेटे-बेटियों ने मिलकर शिमला, शोघी की यादगार यात्रा की। इस खास मौके पर सभी सदस्यों ने मिलकर घूमने-फिरने के साथ भरपूर मनोरंजन किया और एक-दूसरे के साथ अनमोल समय बिताया। यात्रा का मुख्य आकर्षण जाखू मंदिर रहा , जहां सभी ने श्रद्धा के साथ माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच परिवार के सभी सदस्यों ने सुख-समृद्धि की कामना की। इस पारिवारिक मिलन में शामिल रहे श्री प्रश्नोत्तम दास कौड़ा, भारती कौड़ा, सुनील कौड़ा, लवली खन्ना, रीतू बांगा, मुनीश कौड़ा, रजनी (मुंबई), करिश्मा किमी (पूना), ज्योति वडेरा, नेहा वर्मा, पैरी सहगल, मोना मल्होत्रा, हैरी कौड़ा तथा शुभम वोहरा। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजन रिश्तों को मजबूत बनाने और आपसी प्रेम बढ़ाने का बेहतरीन जरिया हैं। सभी ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की इच्छा जताई। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि पारिवारिक एकजुटता और खुशियों की भी एक सुंदर मिसाल पेश कर गई। इस यात्रा के लिए हम सभी भाई बहन श्री प्रश्नोत्तम दास कौड़ा के आभारी हैं।