आशीष मिश्रा
मल्लावां, हरदोई – जनपद हरदोई के मल्लावां में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
मंच पर मौजूद रहे दिग्गज
लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी सहित केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री सांसद विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मंच पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
‘यूपी की प्रगति का एक्सप्रेसवे’ : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की प्रगति का एक्सप्रेसवे है यह मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा और पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दूरी कम करेगा उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी युवाओं को रोजगार मिलेगा और उद्योग-धंधों को नई गति मिलेगी पीएम ने इसे विकास का गलियारा और ‘समृद्धि का मार्ग बताया। और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह
‘डबल इंजन सरकार का कमाल है सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा पहले यूपी की पहचान गड्ढा युक्त सड़कों से थी आज विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे से है गंगा एक्सप्रेसवे से हरदोई उन्नाव रायबरेली, प्रतापगढ़ समेत 12 जिलों की तस्वीर बदलेगी।सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह एक्सप्रेसवे हरदोई को विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाएगा।
क्या है
एक्सप्रेसवे की खासियत
1. लंबाई: 594 किलोमीटर, 6 लेन विस्तारणीय 8 लेन।
2. लागत: लगभग 36,230 करोड़ रुपये।
3. जुड़ने वाले जिले: मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज। क्या है
4. सुविधाएं: इस पर 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी भी बनाई गई है जहां आपात स्थिति में वायुसेना के विमान उतर सकेंगे।
इस कार्यक्रम में
स्थानीय लोगों में उत्साह
लोकार्पण समारोह में हरदोई समेत आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने से व्यापार बढ़ेगा जमीनों के दाम बढ़ेंगे और सबसे बड़ा फायदा युवाओं को रोजगार के रूप में मिलेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डीएम और एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।
गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से प्रयागराज का सफर अब 10-11 घंटे की बजाय सिर्फ 6-7 घंटे में पूरा हो सकेगा
हरदोई से आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट