महाराष्ट्र के गोंदिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।दिनांक 30 अप्रैल 2026 को गोंदिया शहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा लेकर मोटरसाइकिल से शहर में प्रवेश करने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने भिमनगर मार्ग पर नाकाबंदी की और संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 44 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेमलाल सुरजलाल वर्मा (44 वर्ष)
और अभिषेक विनोदसिंह चंदेल (23 वर्ष) के रूप में हुई है।
वहीं, तीसरा आरोपी रुपेश सहारे फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। गोंदिया पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
संवाददाता
तामेश्वर पंधरे संभाग ब्यूरो चीफ नागपुर