अरमान खान जिला ब्यूरो रायसेन
अचानक आंधी तूफान चलने से आग पूरे गांव में फैली, जिससे ट्रैक्टर सहित 100 क्विंटल से अधिक अनाज जलकर खाक हो गया है
रायसेन सांची ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरिया के तहत आलमखेड़ा गांव में अभी शाम 4:00 बजे खेतों से आई आग आंधी तूफान के साथ गांव में घुस गई जिससे गांव के निवासी पूरन सिंह, रामचरण, नन्नूलाल, मनोज कुमार यह सभी आदिवासी हैं।
आंधी और तूफान इतना तेज था कि लोग एक दूसरे को पहचान भी नहीं पा रहे थे
शाम 4:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली आंधी और तूफान इतना तेज था कि लोग आग बुझाने के लिए दौड़े कई लोग आग में झुलस गए हालात ऐसे पैदा हो गए कि लोग धूल की वजह से एक दूसरे को पहचान भी नहीं पा रहे थे और ना ही कोई मदद मिल पा रही थी गांव के लोग जैसे तैसे आग बुझाने के लिए प्रयास करते रहे हालांकि यह गरीब परिवार के लोग हैं फिर भी वरिष्ठ किसान उनकी मदद के लिए दौड़े