ब्रेकिंग बरेली
बरेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर तगड़ा वार किया। थाना सुभाषनगर की अंधी पुलिया पर चेकिंग के दौरान 2 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर सलीम अंसारी को रंगे हाथ दबोचा गया। सलीम अपने साथी मुशयद के साथ पंजाब में खेप पहुंचाने जा रहा था। पुलिस को देखते ही मुशयद फरार हो गया, जिसकी तलाश में दबिश जारी है। सलीम से मोबाइल और 620 रुपये भी बरामद हुए। आरोपी ने अज्ञात बाइक सवार से अफीम खरीदना कबूला। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर सलीम को कोर्ट पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा।