बांदा जनपद में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची एक युवती ने यूपी पुलिस के एक सिपाही पर कई वर्षों तक यौन शोषण करने और धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर न केवल उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया, बल्कि उसके गहने और नकदी भी हड़प लिए।
पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी सिपाही वर्ष 2021 में जनपद के कालिंजर थाने में तैनात था। उसी दौरान वह युवती के संपर्क में आया। आरोप है कि सिपाही ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सिपाही ने उससे एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी ले लिए, जिन्हें अब वह वापस नहीं कर रहा है। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो सिपाही अपने वादे से मुकर गया और उसे प्रताड़ित करने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बांदा एसपी (SP) पलाश बंसल ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
मामला संवेदनशील होने के कारण सुसंगत धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत कर लिया गया है।
आरोपी सिपाही के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
साक्ष्यों के आधार पर कठोर दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
मंडल ब्यूरो चीफ ताहिर अली बांदा से