कैंथल (पुष्पा रानी)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली के गत वर्ष पंजाबी विषय के कक्षा आठवीं के 100% कक्षा दसवीं तथा 12 वीं के 95% से अधिक अंक पाने वाले बच्चों को प्राचार्य हरपाल सिंह ने सम्मानित किया।
सुबह प्रेयर के समय पंजाबी विषय के सम्मान पाने वाले बच्चों के लिए सम्मान वितरण समारोह में प्राचार्य हरपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पंजाबी अध्यापक एवं भाषा प्रचार प्रसार समिति हरियाणा की ओर से विद्यालय के पूर्व मेधावी बच्चों को हर वर्ष सम्मानित करती है। जिन्होंने कक्षा आठवीं में 100% तथा 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक पंजाबी विषय में अंक प्राप्त किए हो। मेधावी बच्चों को पंजाबी विषय में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर पंजाबी विषय के प्राध्यापक रविंद्र कुमार तथा अध्यापक सुखवंत जी को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा आठवीं, दसवीं तथा 12वीं के सम्मान पाने वाले बच्चों में मन्नत, खुशप्रीत, महक दीप ,पलक प्रीत, सोनम, शिवानी ,करण ,अश्विनी अनुज, अरमान ,चेतन, आरती ,बतेरी, बबीता रही।
सम्मान समारोह दिवस को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
पुष्पा रानी रिपोर्टर कैंथल हरियाणा