सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी, लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण और जलनिकासी की मांग को लेकर कई बार नगर पालिका से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात से पहले ही हालात इतने खराब हैं कि लोगों में चिंता बढ़ गई है कि बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
गंदे पानी और कीड़े-मकोड़ों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और नमाज़ियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था भी नियमित नहीं है और कूड़ा उठान में लापरवाही देखने को मिलती है।
सवाल यह है कि आखिर जनता की बुनियादी समस्याओं पर कब जागेगा