सहारनपुर| मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस की महिला टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक परेशान महिला को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे एंटी रोमियो टीम को खुर्मान पुल के पास एक महिला अकेली और परेशान हालत में खड़ी मिली। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे मिशन शक्ति केंद्र थाना कोतवाली नगर लाकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रेशमा पत्नी आशू निवासी ग्राम रसूलपुर थाना कोतवाली देहात बताया।
महिला ने बताया कि वह घरेलू विवाद के चलते अपनी बहन और पति से नाराज होकर घर छोड़कर चली आई थी। इसके बाद मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह और महिला पुलिस टीम ने महिला को समझाया तथा उसके परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर परिजन थाना कोतवाली नगर पहुंचे, जहां महिला को उसकी इच्छा के अनुसार उसकी बहन आयशा पत्नी सुल्तान निवासी रसूलपुर के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह, महिला उपनिरीक्षक सिमरन कमलेश तथा महिला कांस्टेबल राजकुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़