डिंडौरी,,,,,,,,,,,, म.प्र कलेक्ट्रेट के सामने का फव्वारा बंद:शिकायत लेकर दूर-दूर से आने वाले लोगों को गर्मी से नहीं मिल रही राहत, जिम्मेदार बोले- नहीं थी जानकारी, करवाते है ठीक

डिंडौरी कलेक्टर कार्यालय के सामने और वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल के समीप निर्मित पार्क में महीनों से फव्वारा बंद पड़ा है। इसकी जानकारी नगर परिषद को भी नहीं है। जबकि इसी रास्ते से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम अधिकारी दिन भर में कई बार गुजरते है।
किसी भी अधिकारी की नजर इस बंद पड़े फव्वारे पर नहीं पड़ी। दरअसल इस पार्क का निर्माण इसलिए कराया गया था ताकि गर्मी के मौसम में अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय आने वाले ग्रामीण यहां आराम कर सके। लेकिन नगर परिषद का अमला रंगरोगन कर, कुर्सियां लगवाकर फव्वारा चालू करना भूल गया।
अधिकारियों के सामने फरयाद लेकर आए राजेंद्र मानिकपुरी का कहना है कि पहले आते थे, फव्वारा चालू रहता था जिससे आसपास ठंडक बनी रहती थी। इस बार फव्वारा चालू ही नहीं किया गया, जिससे परेशानी हो रही है। वहीं प्रताप भान सिंह का कहना है कि यहां से बड़े-बड़े अधिकारी गुजरते है। उन सबकी नजर इस पार्क में बंद पड़े फव्वारे पर पड़ती है, लेकिन वो इसे अनदेखा कर रहे है।
फव्वारा चालू होना चाहिए ताकि दूर-दूर से आने वाले ग्रामीण थोड़ी देर पार्क में ठंडे वातावरण में अपनी थकान मिटा सके। इस मामले में नगर परिषद के सीएमओ चंद्र मोहन गरमे का कहना है कि अभी तक मेरी जानकारी में नहीं था। मैं कर्मचारियों को भेजकर फव्वारा चालू करवा रहा हूं।
इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश