अयोध्या
पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी से रीडगंज चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ‘पवन’ के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सपा नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और सरकार राहत देने में विफल साबित हो रही है। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के विरुद्ध महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे । पैदल मार्च करके प्रदर्शन करते गुलाबबाड़ी से कचहरी तक जाने की मंशा अयोध्या प्रशासन ने पानी फेर दिया और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा जिसने प्रदर्शन जुलूस को रीडग़ंज से आगे जाने से रोक दिया इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन के बीच धक्का मुक्की भी हुई
रिपोर्ट राहुल जायसवाल अयोध्या