रिपोर्ट: जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बांदा
बांदा (उप्र)
भाजपा के आगामी 20 व 21 मई को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान की योजना बैठक जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई l जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रकाश गुप्ता को सर्व व्यवस्था प्रमुख , वन्दना गुप्ता व निर्मला गौतम व रूपा चौहान को पंजीकरण, रमेशचंद्र पाण्डेय को अतिथि, संतोष नायक को प्रदर्शनी, पंकज रायकवार स्वच्छता, देशराज सिंह को आवास व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है l इसी प्रकार अमित सेठ भोलू को भोजन प्रमुख, राजर्षि शुक्ला को सभागार एवं मंच व्यवस्था प्रमुख, राजभवन उपाध्याय सज सज्जा प्रमुख, निखिल सक्सेना को तकनीकी कार्य प्रमुख, दुर्गा चौरसिया को सुरक्षा प्रमुख, श्यामबाबू पाल को यातायात/ पार्किंग व्यवस्था प्रमुख, राजभवन उपाध्याय को सज सज्जा प्रमुख तथा रमन सिंह को मोबाईल संग्रह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है l जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने कहा की यह प्रशिक्षण वर्ग पूरे 24 घंटे का होगा जिसमें प्रशिक्षर्थियों को प्रशिक्षण स्थल पर रुकना होगा इसलिए सभी लोग पूरी तैयारी के साथ आएंगे l प्रशिक्षण में आपेक्षित लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा l जिला महामंत्री निखिल सक्सेना ने प्रशिक्षण वर्ग की गाइड लाइन की जानकारी देते बताया कि प्रदेश से वक्ताओं को लगाया गया जोकि निर्धारित समय मे अपने विषय पर चर्चा करेंगे l उन्होंने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग संचालन समिति में एम एल सी अविनाश सिंह चौहान वर्ग प्रभारी , आनंदी साहू संचालन समिति प्रमुख एवं उत्तम सक्सेना नियंत्रक के रूप में मौजूद रहेंगे.