रिपोर्ट: जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बांदा
बांदा (उप्र)
पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में थाना मानव तस्करी निरोधी (Anti-Human Trafficking -AHT), विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU), श्रम विभाग एवं साथी यूपी संस्था बांदा की संयुक्त टीम द्वारा शहर क्षेत्र में बालश्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान, बलखंडीनाका, माहेश्वरी देवी मार्केट, कोतवाली रोड इत्यादि स्थानों पर दुकानो, होटलों, रेस्टोरेंट आदि की चेकिंग की गयी । चेकिंग अभियान के दौरान 04 नाबालिक बच्चे गैर-खतरनाक श्रेणी में बाल श्रम करते हुए पाये गये सम्बंधित दुकान/होटल मालिकों को श्रम विभाग द्वारा नोटिस/चालान किया गया । इस दौरान आसपास के दुकानदारों को बालश्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई दुकानदार/होटल मालिक यदि बच्चों से बाल श्रम कराते हुए पाया गया तो उपरोक्त दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी । अभियान के दौरान श्रम अधिकारी बांदा दुष्यंत कुमार, लिपिक मुस्तकीम, SJPU निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला आरक्षी स्वेतलाना मौर्य, थाना AHT उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, आरक्षी प्रशांत यादव, महिला आरक्षी रचना सेजवार एवं साथी यूपी संस्था बांदा राजेश कुमार मौजूद रहे ।