इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी
पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर आर्थिक अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने ग्लोबल मार्केटिंग में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 18.05.2026 को प्रार्थी शिशांत सोनी एवं अन्य 5 लोगों द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी नितिन सोनी एवं ललित पुरोहित निवासी भोपाल द्वारा ग्लोबल मार्केटिंग में रकम लगाकर कम समय में दोगुना करने का प्रलोभन देकर उनके साथ कुल *39 लाख 29 हजार रुपये* की धोखाधड़ी की गई है।प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 356/2026, धारा 318(4) 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर भोपाल रवाना की गई।अथक प्रयासों के बाद आरोपी
1. नितिन सोनी पिता गौरीशंकर सोनी उम्र 44 वर्ष निवासी नेहरू नगर मेहता परिसर थाना कमलानगर भोपाल
2. ललित पुरोहित पिता मोहनलाल पुरोहित उम्र 36 वर्ष निवासी निरुपम कॉलोनी जाटखेड़ी थाना मिसरोद भोपाल को अभिरक्षा में लेकर सिवनी लाया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया।आरोपी नितिन सोनी ने ठगी की रकम से बीएमडब्ल्यू कार फाइनेंस कराई थी जिसकी किस्त जमा कर रहा था।आरोपी नितिन मूलतःसिवनी का निवासी है।
जप्त संपत्ति:
1. बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक MP04 CY8566 – कीमत लगभग *60 लाख रुपये*
2. 02 एंड्राइड मोबाइल फोन – कीमत लगभग 2 लाख रुपये
कुल जप्ती: लगभग 62 लाख रुपये
महत्वपूर्ण तथ्य:
1. आरोपी नितिन सोनी का स्वयं का पासपोर्ट बना हुआ है।ठगी के बाद देश छोड़कर भागने की पूर्ण संभावना थी।
2. वर्तमान में 06 आवेदकों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। अन्य पीड़ितों के भी आवेदन प्राप्त होने की संभावना है।
3. भोपाल क्षेत्र में भी कई अन्य लोगों से ठगी किए जाने की आशंका है।
4. आरोपियों के बैंक खातों एवं अन्य चल-अचल संपत्तियों की जानकारी एकत्र की जा रही है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर गहन पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी उनि राजेश शर्मा प्र.आर.मनोज पाल, म.आर.निशा दोनावट की विशेष भूमिका रही।