फतेहगंज पश्चिमी।
थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता के अनुसार सोमवार रात उनकी नाबालिग पुत्री को गांव रहपुरा जागीर निवासी सौरभ कुमार पुत्र प्रताप बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बेटी की सुरक्षा को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली