हापुर (UP)
कार्यक्रम में शहीदों की याद में भव्य रागिनी प्रस्तुत की गई, जिसे सुनकर मौजूद लोग भावुक हो उठे। कलाकारों ने अपने सुरों के माध्यम से वीर जवानों के बलिदान को नमन किया और देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच से वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
रागिनी कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के जरिए माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। पूरा रामलीला ग्राउंड “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में देशप्रेम और शहीदों के सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
जिला हापुड से राहुल कुमार तहसील रिपोर्टर