- बलिया बांसडीह थाने ने अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
बलिया बांसडीह: थाना बांसडीह पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी रामजी यादव पुत्र हरेराम यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
रामजी यादव को खरौनी मोड़ से 15 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया, जबकि अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)M बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 अजय पाल, का0 रामनाथ और का0 विकास गुप्ता शामिल थे।
पत्रकार हरिओम कुमार बाॅंठा से