दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
रविवार को नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 स्थित बियार टोला गली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि जनता के विश्वास, आशीर्वाद एवं सहयोग से क्षेत्र के विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। नगर पंचायत का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में विकास की नई पहचान स्थापित करना है। उन्होंने कहा, “जनसेवा ही हमारा धर्म, विकास ही हमारी प्राथमिकता।” साथ ही उन्होंने लोगों से मिलकर विकास कार्यों में सहयोग जारी रखने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि इसी वार्ड नं. 4 के भीतर मोहम्मद हुसैन आवास रोड का भी निर्माण कार्य आज ही शुभारम्भ किया गया। दोनों निर्माण कार्यों के लिए लगभग 5-5 लाख का बजट पास हुआ है।
इस दौरान में नामित सभासद सुमित सोनी, सभासद राकेश आजाद और नामित सभासद पूजा चंद्रवंशी समेत स्थानीय प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने सड़क निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि सी.सी. रोड बनने से आवागमन सुगम होगा तथा गली-नालियों की समस्या और बारिश के पानी से उत्पन्न असुविधा में कमी आएगी। नगर पंचायत ने बताया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य की प्रारम्भिक तैयारियाँ पूरी कर सामयिक रूप से कार्य शुरू कराया जाएगा।