गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ (इंडियन टी वी न्यूज़ )
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बहराइच की एक जिला स्तरीय बैठक मेसी ट्रेक्टर एजेंसी टिकोरा मोड़ पर आयोजित की गई जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारीयों को मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय सुभाष सत्या जी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन श्रावस्ती के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश में उद्योग व्यापार संगठन बहराइच के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सोनी जी द्वारा किया गया एवं बैठक का संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह जी के द्वारा किया गया बैठक में परम आदरणीय यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष परम आदरणीय नितिन अग्रवाल जी आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में ग्राम स्तर तक संगठन को पहुंचाने की दिशा में गठन करने पर जोर दिया गया बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह चौहान जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह विनय रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार वैश्य बाल गोविन्द निषाद मोहम्मद अयान निकुंज केडिया जिला प्रवक्ता विजय कुमार सिंह जिला मंत्री सुधीर कुमार साहू बहराइच नगर के अध्यक्ष रस्तोगी राज नगर महामंत्री राम प्रकाश मिश्रा नगर उपाध्यक्ष अविनाश महेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष कैसरगंज सत्यवीर सिंह नगर अध्यक्ष कैसरगंज राजेश शर्मा जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।