भारतीय किसान यूनियन (सुनील) द्वारा नरौरा से राजघाट तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर माननीय विधायक डिबाई चंद्रपाल सिंह जी को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर विनोद यादव जी के नेतृत्व में संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि नरौरा से राजघाट तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से अत्यंत खराब एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण किसानों, आम नागरिकों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
भारतीय किसान यूनियन (सुनील) ने विधायक जी से मांग की कि सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री चंद्रपाल सिंह जी ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह सरकार से सड़क निर्माण की स्वीकृति कराकर अक्टूबर 2026 तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
ज्ञापन कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विशाल कश्यप जी, जिला सलाहकार श्री राजीव शर्मा जी, जिला कार्यालय प्रभारी श्री वासुदेव भारद्वाज जी, श्री रामगोपाल जी , वीरेन्द्र सिंह जी, राजेन्द्र केवट, रिंकू शर्मा,प्रमोद केवट सहित संगठन के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता अतुल कुमार की रिपोर्ट