बरेली
जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री अनुराग आर्य द्वारा पुलिस कार्यों की मासिक मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है। इस मूल्यांकन के आधार पर अप्रैल-2026 में बेहतर कार्य करने वाले 10 चौकी प्रभारियों को जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को आधार बनाया गया।प्रभारियों को प्रशसित पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले प्रभारियों को चेतावनी दी गई है।बेहतर कार्य करने वाले प्रभारियों में,सूची में एक नम्बर पर रहे थाना बारादरी में जोगी नवादा चौकी प्रभारी कुशल पाल सिंह को दस हज़ार का नकद पुरस्कार दिया गया।दो नम्बर पर रहे सतेन्द्र कुमार थाना हाफिजगंज चौकी प्रभारी सेथल को आठ हजार का पुरस्कार दिया गया।तीन नम्बर पर रहे राजू कुमार थाना बहेड़ी चौकी भुडिया को सात हजार का पुरस्कार दिया गया।चार नम्बर पर रहे देवेन्द्र कुमार राठी चौकी प्रभारी टांडा छंगा थाना शीशगढ़ को पाँच हज़ार का पुरस्कार दिया गया।पांच नम्बर पर रहे जावेद अख़्तर चौकी प्रभारी कांकर टोला थाना बारादरी को पाँच हज़ार का पुरस्कार दिया गया।छटवें नम्बर पर रहे मोहित कुमार चौकी प्रभारी बैरियर नम्बर दो थाना इज़्ज़त नगर को दो हज़ार का पुरस्कार दिया गया।सातवें नम्बर पर रहे शैलेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बल्लिया थाना भमोरा को पन्द्रह सौ का पुरस्कार दिया गया।आठवें नम्बर पर रहे जितेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मॉडल टाउन थाना बारादरी को एक हज़ार का पुरस्कार दिया गया।नौ नम्बर पर रहीं महिला उपनिरीक्षक कोमल कुण्डू चौकी सिविल लाइन कोतवाली को एक हज़ार का पुरुस्कार दिया गया।दसवें नम्बर पर रहे रजनीश कुमार चौकी प्रभारी कताई मिल थाना बहेड़ी को एक हज़ार का पुरस्कार दिया गया।दूसरी ओर, एसएसपी द्वारा न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले 10 चौकी प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह सिरोही के संबंध में प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं। चेतावनी प्राप्त करने वाले प्रभारियों की सूची में थाना कैंट, सुभाषनगर, नवाबगंज, कोतवाली, आंवला, अलीगंज और सिरौली के चौकी प्रभारी शामिल हैं।एसएसपी ने कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से पुलिस बल में कार्य के प्रति उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल