- मस्जिद के बराबर में वर्षों से जमा गंदगी, जिम्मेदारों का नहीं जा रहा ध्यान
नैथूं गांव में इबादतगाह के पास गंदगी से लोगों को परेशानी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
जगत (बदायूं)। जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव नैथूं में इबादतगाह मस्जिद के बराबर में वर्षों से गंदगी पड़ी होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मस्जिद के पास लंबे समय से गंदगी जमा होती चली आ रही है, लेकिन अब तक इसकी नियमित सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है।
इबादतगाह के पास गंदगी जमा रहने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धार्मिक स्थल के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है, लेकिन लंबे समय से बनी इस स्थिति को लेकर सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण करेंगे और गंदगी हटवाने के साथ नियमित सफाई की व्यवस्था कराएंगे, ताकि इबादतगाह के आसपास स्वच्छ वातावरण बना रहे।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
