बहराइच
तारिक अहमद
7985676110
बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया सुजौली मार्ग पर अचानक तेंदुए को देखने के बाद रास्ते से गुज़र रहे बाइक सवार के होश उड़ गए।जान बचाने के लिए बाइक को सड़क पर छोड़ बाइक सवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई,लेकिन तेंदुआ सड़क के बीचो बीच बाइक के पास बैठा रहा।बाइक सवार तेंदुए के हटने का लगभग दस मिनट तक इंतजार करता रहा लेकिन तेंदुआ बाइक के बगल में ही बैठा रहा जिससे सड़क के दोनों तरह आवागमन भी रुका रहा।कुछ देर लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया तब जा कर बाइक सवार अपनी बाइक को ले सका।इसी बीच रास्ते से गुज़र रहे राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।