सहारनपुर
खराब मौसम के चलते मंदिर प्रशासन ने लिया फैसला
बेहट सहारनपुर शाकंभरी खोल में आए पानी के तेज बहाव से मची तबाही और खराब मौसम के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई थी। मंदिर व्यवस्थापक आदित्य प्रताप राणा ने इस संबंध में 29 मई से 31 मई तक मंदिर के कपाट बंद रखने की घोषणा की थी। रविवार को भी खराब मौसम को देखते हुए 1 जून को भी सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। मंदिर व्यवस्थापक आदित्य प्रताप राणा ने बताया कि 2 जून से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले जाएंगे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़