सहारनपुर सरसावा
सरसावा महर्षि कश्यप समाज सेवा आश्रम ट्रस्ट सरसावा के तत्वावधान में रविवार को भगवान महर्षि कश्यप जी एवं गुरु बाबा कालू महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः हवन-पूजन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।
इसके बाद परम पूज्य संत बाबा कुल्हाड़े वाले जी महाराज के सानिध्य में भगवान महर्षि कश्यप जी की कथा का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें महर्षि कश्यप के जीवन, सनातन परंपरा और समाज कल्याण से जुड़े संदेशों का वर्णन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार दोपहर में प्रसाद वितरण किया जाएगा, जबकि सायंकाल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल होंगे
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़