लोकेशन मोतिहारी
माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में माननीय सांसद शिवहर श्रीमती लवली आनंद, माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार,श्री कृष्णनंदन पासवान श्री राणा रणधीर,श्री लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, श्री प्रमोद कुमार सिंहा, श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव, श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह,श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्री राजू तिवारी, श्री राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, श्री विशाल कुमार, श्री फैजल रहमान,माननीय विधान पार्षद श्री महेश्वर सिंह, डॉ खालिद अनवर, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी एवं श्री प्रकाश अस्थाना, माननीय सांसद पश्चिमी चंपारण के प्रतिनिधि,जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, कार्य विभागों के कार्य पालक अभियंता सहित कार्यक्रम कार्यान्वयन में समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक के प्रारंभ में सभी माननीय सदस्य गण का जिलाधिकारी के द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई जिसमें पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिला में चल रहे विकास के कार्य की जानकारी सभी माननीय सदस्य गण को दी गई।
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह