केशव साहू
विगत दिनों 02/06/2026 दिन मंगलवार को दिव्यांग जनों के लिए बेहद खास दिन रहा जहां राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष श्री डां. रमन सिंह जी के हाथों एक ही स्थान पर लगभग तीन सौ से भी अधिक दिव्यांग भाई बहनों को उपकरण उपलब्ध कराया गया। खास बात यार है कि जहां पहले बैट्रियां चालित ट्रायसिकल के लिए 80% दिव्यांगता अनिवार्य रहता था पर इस बार समाज कल्याण विभाग उपसंचालक वैशाली मैम के अथक प्रयास से 45% दिव्यांगता वाले दिव्यांग जनों को भी 100 नग बैट्रियां चालित ट्रायसिकल मिली वहीं दूसरी ओर जो दिव्यांग होते हुए भी अपनी दिव्यांगता को दरकिनार कर दिव्यांग होते हुए भी समाज एक अलग पहचान बनाये है ऐसे दिव्यांग जनों का सम्मान भी विधान सभा अध्यक्ष, सांसद,और अन्य जनप्रतिनिधि व समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया जिसमें ऋषि मिश्रा स्पेशल डी एड (आई डी डी) व समाज सेवी जो दिव्यांगता के में लगातार 20 वर्षों से अधिक समय से दिव्यांग जनों को शासकीय, गैर शासकीय योजनाओं, पैरा स्पोर्ट्स व प्लस पोलियो अभियान में सेवा,जन जागरूकता अभियान रैली का आयोजन अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग कर रहे हैं । कु.ममता चंद्रावशी जी को दिव्यांग होते हुए भी 300 सौ से भी अधिक महीला समुह का सफल संचालन करने, आदित्य दिवाकर जी को समाज कल्याण विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व आकाश वर्मा और मुक बाधिर क्रिकेट खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में भी लिए सर्वोत्तम सेवा के लिये सम्मान छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग, राजनांदगांव द्वारा सम्मानित किया गया